जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ‘सीखें, खेलें और सृजन करें’ का मंत्र देकर उनके हुनर को निखारना है। कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक फिटनेस को मजबूत करने के साथ-साथ पोस्टर मेकिंग, स्वदेशी खेल प्रतिभा और कला-संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने कैरम बोर्ड, लूडो और शतरंज जैसे इंडोर गेम्स का भी जमकर आनंद उठाया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “यह समर कैंप बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहाँ खेल-खेल में उनकी रचनात्मकता निखर रही है।
इस मौके पर शिक्षिका कंचन कुमारी, एंजेलिना टीगा, करनदीप सिंह एवं बाल संसद की नंदनी कुमारी और सोनू रजक ने अपनी सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





