पर्यावरण प्रेमियों को तरुमित्र सम्मान से सम्मानित किया गया

पर्यावरण प्रेमियों को तरुमित्र सम्मान से सम्मानित किया गया

खून देखकर हरियाली फैलाने वाले पर्यावरण प्रेमियों को “तरु मित्र” सम्मान से सम्मानित किया गया

जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से रक्तदान कर हरियाली फैलाने वाले तरु मित्रों को सम्मानित किया गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर केंपस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । क्या जितने भी पर्यावरण प्रेमी है यह झारखंड के जाने-माने बड़े-बड़े रक्तदाता भी इन लोगों ने अपने जीवन में अनगिनत लोगों को खून देकर जान बचाई है और साथ ही साथ सृष्टि के गर्मी को कम करने के लिए भी कार्य कर रहे हैं। इस सम्मान समारोह में जितने भी आनंद मार्ग से जुड़े पर्यावरण प्रेमी है, उन पर्यावरण प्रेमियों को “तरु मित्र “सम्मान से सम्मानित किया । आनंद मार्ग के द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग छोटे-बड़े 7,000 पौधे का वितरण निशुल्क किया जाता है इस पौधा वितरण कार्यक्रम में जो भी पर्यावरण प्रेमी है वह पौधा लेकर अपने बागान या बगीचे में लगाते हैं उसे पेड़ का रूप देते हैं, वैसे पर्यावरण प्रेमी जो आज तक अपने पौधे को सेवा करके बड़े रूप दिए हैं एवं पर्यावरण को लाभ पहुंचाने में मदद कर रहे हैं वैसे पर्यावरण प्रेमियों को आनंद मार्ग सम्मानित कर रहा है शहर के ही लक्ष्मी नगर के शिक्षक सतीश सर है,बच्चों का कोचिंग इंस्टिट्यूट भी चलाते हैं उन्होंने एक गंदगी से भरी जमीन को साफ कर और पेड़ के घेरा से घेर कर उसे एक बड़े बागान का रूप दिया और पौधे की सिंचाई के लिए गंदे पानी को साफ कर सिंचाई युक्त बनाएं ।

सतीश सर को आनंद मार्ग ने तरु मित्र सम्मान से सम्मानित किया । जयंत भुइया Tata Steel खेल विभाग के कोच भी हैं इन्होंने पौधा लगाया उसका अच्छा से सुरक्षा एवं सेवा करके पेड़ का रूप दिया, टाटा मुख्य अस्पताल के लीलानंद एवं उनकी पत्नी डॉक्टर रितु दोनों ने मिलकर एक हरा बागान बनाया जिसमें बड़े पेड़ भी है , सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा सिंगल डोनर प्लेटलेट एवं रक्तदान करने वाले कुमारेश के टीम को घर में पौधे लगाकर पूरे हरियाली भरकर रखे हैं तरु मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया , अभिषेक पांडे आदित्यपुर में खाली एवं सुरक्षित, स्थान पर पौधा लगाते हैं और उसे पेड़ का रूप देते हैं। अन्य लगभग लोगों ने भी आनंद मार्ग के पर्यावरण सिद्धांत से प्रभावित होकर निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का लाभ उठाकर उनका रोपण भी किए हैं और पेड़ का रूप दिए ऐसे 50 से भी ज्यादा पर्यावरण प्रेमियों को आनंद मार्ग तरु मित्र सम्मान से मोमेंटो एवं पौध देकर सम्मानित किया। आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों के मन में पेड़ पौधे जीव जंतु के प्रति भावात्मक लगाव को मजबूत करना होगा , नव्य-मानवतावाद के अनुसार जब तक हम पेड़ पौधों को जीव जंतु को अपने परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे ,तब तक सृष्टि पर पर्यावरण संतुलन लाना मुश्किल है सृष्टि पर तमोगुण के प्रभाव को कम करने के लिए मनुष्य को आत्मा ज्ञानी होना बहुत जरूरी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई