आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान, गोलमुरी, जमशेदपुर के दस प्रशिक्षुओं का मारुति सुजुकी में प्लेसमेंट

आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान, गोलमुरी, जमशेदपुर के दस प्रशिक्षुओं का मारुति सुजुकी में प्लेसमेंट

आर डी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान, गोलमुरी, जमशेदपुर के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि संस्थान के मैकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट फैक्ट्री ब्रांच के दस प्रशिक्षुओं का प्रतिष्ठित कंपनी मारुति सुजुकी में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हुआ है।

चयनित प्रशिक्षुओं में आयुष कुमार सोलंकी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, सारीम मोहम्मद, मोहम्मद इरफान सादिक, करन प्रमाणिक, करन महतो, हिमांशु शेखर गोप, हिमांशु रंजन और देवाशीष मुखी शामिल हैं।

संस्थान प्रबंधन ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रशिक्षु अपने कौशल, मेहनत और समर्पण के बल पर कंपनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे।
यह उपलब्धि संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई