झारखंड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
हाल ही में सरकार द्वारा योजना के लाभुकों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई थी।
इसके तहत 11 मई से 18 मई तक राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के वार्डों में भौतिक सत्यापन किया जाना था।
अब विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन महिलाओं के खाते में मार्च महीने की योजना राशि पहले ही भेजी जा चुकी है उनका सत्यापन नहीं किया जाएगा।
विभाग का कहना है कि जिन लाभुकों के खाते सत्यापित होकर राशि ट्रांसफर हो चुकी है उन्हें दोबारा सत्यापन की आवश्यकता नहीं है।
हालांकि जिन महिलाओं को मार्च महीने की किस्त नहीं मिली है उनका सत्यापन निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा।
19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से प्राप्त जानकारी का संकलन होगा तथा अयोग्य पाए गए लाभुकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
वहीं 25 मई से 27 मई तक मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय में सार्वजनिक की जाएगी।
आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विभाग के अनुसार योजना की अगली किस्त का भुगतान 15 मई से लाभुक महिलाओं के खातों में भेजा जाएगा।
राज्य में वर्तमान में करीब 56 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही मिले।
योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
साथ ही आधार कार्ड आधार से लिंक बैंक पासबुक, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं।
#maiyansammanyojna #jharkhand #hemantsoren #tadnewsjharkhand







