रेल सिविल डिफेंस द्वारा राज्य विशिष्ट आपदा सर्पदंश की प्रशिक्षण लोको पायलटो को दी गई
लोको पायलट को विषैला और विषहिन सांप के पहचान, प्राथमिक कार्य विधि बताई ।
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेंनिंग सेंटर में रिफ्रेसर लोको पायलट को सर्प दंश राज्य विशिष्ट आपदा के साथ विषैला और बिषहीन सर्पदंश की पहचान, प्राथमिक सुरक्षा, जागरूकता का प्रशिक्षण दिया
प्रशिक्षण कार्यक्रम इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेंनिंग सेंटर के सभागार में आयोजित की गई ।
कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर राउरकेला, झारसुगुड़ा, डोगवापोशी,चक्रधरपुर, खड़गपुर, संतरागाछी, आद्रा, बोकारो, रांची के रिफ्रेशर लोको पायलट, और सहायक लोको पायलटो ने भाग लिया ।
सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सर्प दंश की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार सर्प दंश को राज्य विशिष्ट आपदा के रूप मे मान्यता दी है । झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को राज्य विशिष्टआपदा का दर्जा दिया गया ताकि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके । सर्प दंश से मृत्यू में मुआवजा प्रावधान, नियमों को प्रशिक्षत किया साथ ही बताया कि झारखंड सरकार आपदा विभाग द्वारा सर्पदंश से मृत्यू पर 4 लाख रुपए की मुआवजा दी जाती है । इसके बाद बिपैले और बिषहिन सांपो की पहचान, सांप काटने पर शरीर में लक्षण, इत्यादि विषयों की प्रशिक्षण डिजिटल माध्यम पावर प्वाइट से दिया । सड़क के चौक चौराहो पर दिखेते कुत्ते और पिछा करते हुए कुत्ते में रैविज संक्रमित कुत्ते के पहचान लक्षण, बचाव, प्राथमिक चिकित्सा विधि टेली फिल्म दिखा कर प्रशिक्षित किया,जिनसे लोकों पायलट रात्रि पहर ड्यूटी जाने आने के दौरान सर्तक, जागरूक रहे । सिविल डिफेंस डोमेस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रशाद द्वारा संस्थान प्रांगण में लोकों इंजन में दी गई ड्राई केमिकल पाउडर, और कार्बन डाई ऑक्साइड फायर संयंत्र, उपयोग विधि की माँक ड्रील कर प्रशिक्षित किया ।
लोको पायलटो ने सिविल डिफेंस द्वारा दि जा रही कौशलता पूर्ण प्रशिक्षण विधि का प्रसंसा किया ।







