रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
रांची : Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में राजधानी रांची के डेली मार्केट स्थित Nataraj Hotel से मॉनिटर लिजार्ड तस्करी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से मॉनिटर लिजार्ड के 30 मृत अवशेष बरामद किए गए।
मामले में राजीव रंजन मिश्रा, अविनाश आनंद और अरुण राम को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी रांची के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ Wildlife Protection Act 1972 के तहत मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों के अनुसार मॉनिटर लिजार्ड संरक्षित वन्यजीव श्रेणी में आता है। इसके अवशेषों का इस्तेमाल अवैध तस्करी, अंधविश्वास और कथित पारंपरिक दवाइयों में किया जाता है। फिलहाल वन विभाग और WCCB की टीम पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।







