लातेहार में आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई.

लातेहार: जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार की रात जमकर आंधी-तूफान चली. तेज तूफान की चपेट में आने से बालूमाथ प्रखंड के बरवाटोला गांव में रामेश्वर गंझु के घर के ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिसमें उनकी पत्नी सीमा देवी की मौत हो गई. इस घटना में घर को भी भारी नुकसान पहुंचा. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य आरंभ कर दी.

पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौत

दरअसल, बुधवार को लातेहार में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने लगभग 10 मिनट तक भारी तबाही मचाई. बताया जाता है कि बालूमाथ प्रखंड के बरवाटोला गांव में रामेश्वर गंझु और उनके परिवार के लोग घर पर ही थे. इसी दौरान अचानक एक पेड़ घर के ऊपर गिर गया, जिसके नीचे रामेश्वर गंझु की पत्नी सीमा देवी दब गई. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई