राँची। जिले के अरगोड़ा चौक के पास मंगलवार रात अपराधियों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

राँची। जिले के अरगोड़ा चौक के पास मंगलवार रात अपराधियों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया और जिस हथियार से गोली चलाई गई थी, उसे भी बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने जीवन ज्योति नामक यात्री बस पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं मिली है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि फरार अपराधियों के ठिकाने और इस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई