जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने किया समर्थन।

जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने किया समर्थन।

जमशेदपुर। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा वर्तमान वैश्विक एवं राष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से राष्ट्रहित में संयम, स्वदेशी भावना एवं आर्थिक मजबूती के लिए आवश्यक बातों के पालन करने की अपील की गई है। इसी संदर्भ में जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने भी आम नागरिकों एवं व्यापारिक समुदाय से प्रधानमंत्री के संदेश पर गंभीरता एवं सकारात्मकता से विचार करने का आग्रह किया है।
संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि आज देश विभिन्न वैश्विक चुनौतियों एवं आर्थिक दबावों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की आर्थिक मजबूती एवं आत्मनिर्भरता के लिए सकारात्मक भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में किए गए आह्वान का पालन करना प्रत्येक देशवासी का नैतिक कर्तव्य है। यदि हम सभी मिलकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें, अनावश्यक खर्चों से बचें तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले कदमों का समर्थन करें, तो भारत और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।
संघ के सचिव अशोक सारस्वत ने कहा कि व्यापारिक वर्ग हमेशा से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। उन्होंने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में एकजुटता, सकारात्मक सोच एवं राष्ट्र प्रथम की भावना ही देश को मजबूती प्रदान करेगी।
जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रहित में जागरूकता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री के संदेश का समर्थन करें तथा भारत को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई