बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर जमशेदपुर में जश्न, शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने लड्डू का किया वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल

बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर जमशेदपुर में जश्न, शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने लड्डू का किया वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल

जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन का नया अध्याय लिख दिया। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार को लेकर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए जोरदार जश्न मनाया। शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी क्षेत्र के टीनप्लेट चौक पर भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमजनों के बीच 21 किलो लड्डू वितरण कर खुशियां साझा की। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू विशेष रूप से मौजूद रहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनों एवं राहगीरों को मिठाई खिलाकर पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त किया और इसे लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारों के बीच भव्य आतिशबाजी भी की गयी।

मौके पर उपस्थित जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति पर भरोसा जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ेगा तथा राज्य में भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, भाजपा नेता खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मंजीत सिंह, अशोक सामंत, सतीश शर्मा, बिमला साहू, श्रीनू राव, समरेश शुक्ला, लक्ष्मण बेहरा, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, सीनू राव, संदीप आईच, उमेश गिरी, सपना डे, देबाशीष झा, रविन्द्र नाथ घोष, पार्वती देवी, जसबीर सिंह, बलविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी शुभकामनाएं, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा- बंगाल में सुशासन और विकास के नए युग की हुई शुरुआत