राँची। दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल अंतर्गत मुरी स्टेशन पर विकास कार्य के कारण ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक किया जा रहा है।
इसके चलते 8 और 9 मई को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-आदित्यपुर-हटिया एक्सप्रेस, 18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, 18085/18086 राँची-खड़गपुर-राँची एक्सप्रेस, 58033/58034 बोकारो स्टील सिटी-राँची-बोकारो स्टील सिटी मेमू, 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया मेमू तथा 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया मेमू को 8 और 9 मई को रद्द रखा जाएगा।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू का परिचालन भी प्रभावित रहेगा, यह ट्रेन दोनों दिनों में गोमो स्टेशन तक ही चलेगी यानी गोमो से हटिया और हटिया से गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।







