रांची कांके रिसॉर्ट में सजा गरिमामय समागम, राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गजों ने दिया नवदंपति को आशीर्वाद

रांची कांके रिसॉर्ट में सजा गरिमामय समागम, राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गजों ने दिया नवदंपति को आशीर्वाद

सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र अभिनव सिद्धार्थ व अंजलि टोप्पो नवदंपति के सुखद, सफल और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना

लोहरदगा : रांची के कांके रिसॉर्ट में लोहरदगा के लोकप्रिय सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र अभिनव सिद्धार्थ व अंजलि टोप्पो के विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन झारखंड के राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक जगत के दिग्गजों की मौजूदगी से अत्यंत गरिमामय बन गया। समारोह में सर्वप्रथम महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति रही, जिनकी गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक सूत्र में बंधने के लिए शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि 26अप्रैल को पारंपरिक सरना रीति-रिवाजों के साथ संपन्न विवाह समारोह में मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन 1 मई को आयोजित आशीर्वाद समारोह में पहुंचकर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय, राधा कृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई अन्य मंत्री उपस्थित रहे। वहीं लोकसभासांसदगणों में कालीचरण मुंडा,मनीष जायसवाल, कालीचरण सिंह, ढुल्लू महतो ।वहीं विधायकगणों में कल्पना सोरेन, कुमार जयमंगल (अनुप सिंह), विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, ममता देवी, राजेश कच्छप, नवीन जायसवाल सुरेश बैठा आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।राज्यसभा सांसदगणों में दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा,महुआ मांझी, राकेश सिन्हा, सरफराज अहमद के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व गृहमंत्री सुदेश महतो समेत कई प्रमुख नेताओं ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। प्रशासनिक स्तर पर भी समारोह खास रहा, जहां पूर्व सीबीआई निदेशक राकेश अस्थाना, रांची, लोहरदगा और गुमला के उपायुक्त, आईपीएस अधिकारी कार्तिक एस सहित कई वरिष्ठ आइएएस- आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड युवा आयोग केअध्यक्ष कुमार गौरव, रविन्द्र सिंह, झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मारवी, शमशेर आलम, दीपू सिन्हा, मंजूर अहमद अंसारी, ज्योति मथारू, राजीव रंजन प्रसाद, अभिलाष साहू सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया। समारोह में जुटी इसत विशिष्ट उपस्थिति ने न केवल सामाजिक समरसता का संदेश दिया, बल्कि झारखंड की राजनीतिक और प्रशासनिक एकजुटता की भी झलक पेश की। नवदंपति के सुखद, सफल और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस समारोह में झारखंड के सभी जिला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए

Leave a Comment