डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, नाटक व वाद-विवाद की रचनात्मक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की बढी शोभा

डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, नाटक व वाद-विवाद की रचनात्मक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की बढी शोभा

जमशेदपुर.

पृथ्वी दिवस के अवसर पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के इको क्लब की ओर से संस्थान के मल्टीपरपस हॉल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस आयोजन में शहर के सात महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण नाटक और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं रहीं. नाटकों के माध्यम से छात्रों ने प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाओं, भोपाल गैस त्रासदी और जंगलों के संरक्षण जैसे विषयों को प्रभावशाली तरीके से मंचित किया. वहीं वाद-विवाद में प्रतिभागियों ने पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान पर तार्किक विचार रखे.
निर्णायक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता और ‘निनाद’ संस्था की संस्थापक पूनम महानंद ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया.

प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता और उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने भी पृथ्वी दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलाया.

 

इन विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

प्रतियोगिताओं की नाटक श्रेणी में अंजलि कुमारी की टीम प्रथम, अदिति कुमारी की टीम द्वितीय और नेहा मित्तल की टीम तृतीय स्थान पर रही. वाद-विवाद में रंभा कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि डी.बी.एम.एस. कॉलेज की टीम उपविजेता बनी. श्रेष्ठ वक्ता के रूप में नित्या झा(रंभा काॅलेज) और प्रियंका तिवारी(ग्रेजुएट काॅलेज)को सम्मानित किया गया.

इको क्लब की सराहनीय भूमिका

इको क्लब इंचार्ज मौसमी दत्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Jamshedpur:अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम चौक पर राष्ट्रभक्त एवं महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।