जमशेदपुर के बारीडीह वर्कर्स फ्लैट इलाके में एक 4 साल का मासूम बच्चा भटकता हुआ मिला

जमशेदपुर के बारीडीह वर्कर्स फ्लैट इलाके में एक 4 साल का मासूम बच्चा भटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था और अकेले इधर-उधर घूम रहा था।
इसी दौरान मौके पर मौजूद एक पत्रकार की नजर बच्चे पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पत्रकार ने तुरंत बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उसे सुरक्षित सिदगोड़ा थाना पहुंचाया।
थाना पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखते हुए उसके परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पत्रकार की इस मानवता भरी पहल की सराहना की है।

Leave a Comment