बिरसा मुंडा स्टेडियम में राजकीय चैत्र पर्व उद्घाटन पर सवाल दो पद्मश्री सम्मानित महिला को मंच से रखा दूर, एक नराज होकर गई घर

बिरसा मुंडा स्टेडियम में राजकीय चैत्र पर्व उद्घाटन पर सवाल दो पद्मश्री सम्मानित महिला को मंच से रखा दूर, एक नराज होकर गई घर

एंकर: सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व के उद्घाटन समारोह के दौरान जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत पद्मश्री सम्मानित हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन उद्घाटन की औपचारिकता के समय जीवित दो पद्मश्री सम्मानित महिला को मंच पर आमंत्रित नहीं किया गया।उद्घाटन के दौरान सांसद जोबा मांझी,उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों, संजय सरदार, सोनाराम बोदरा तथा मनोज कुमार चौधरी के साथ दीप प्रज्वलन करते देखे गए। वहीं जिले का मान बढ़ाने वाली पद्मश्री से सम्मानित दो महिलाएं दर्शक दीर्घा में बैठकर उद्घाटन समारोह को निहारती रहीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पद्मश्री सम्मानित महिलाओं को मंच पर बुलाने की कोई औपचारिक घोषणा तक नहीं की गई थी। इससे एक नाराज पद्मश्री चामी मुर्मू बेरंग घर लौट गई। वहीं दूसरी पद्मश्री सम्मानित छुटनी महतो को दिवंगत पद्मश्री परिजनों के साथ मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री हस्तियों को श्रद्धांजलि देकर की गई, तो जीवित पद्मश्री सम्मानित महिलाओं को मंच पर उचित स्थान न देना प्रशासन के दोहरे रवैये को दर्शाता है। वही कार्यक्रम से नाराज दिखीं पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा की दोबारा बुलाने पर वे कभी नहीं आएगी।

लाइव बाईट:जोबा मांझी, सांसद सिंहभूम लोकसभा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण