झारखंड राज्य की राजधानी महानगर रांची में झारखण्ड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के इमेजिंग एक्सपो कमेटी के द्वारा 6th झारखण्ड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन हरिवंश टाना भगत खेलगांव रॉंची में आयोजित किया गया जिसमें झारखंड के 17 जिलों के फोटोग्राफर भारी संख्या में शामिल हुए।
झारखंड प्रदेश के 6ठे इमेजिंग एक्स्पो का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुदिव्य कुमार सोनू (झारखंड राज्य पर्यटन एवं खेल मंत्री) झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य,नवीन कुमार झा (सी ई ओ झारखण्ड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी )
ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री सुदिव्य कु० सोनू जी को JPAC President Mr. Bapi Ghoshal के द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा JMM के महासचिव श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी को JPAC के General Secretary श्री उपेन्द्र कुमार जी के द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर JPAC के उपाध्यक्ष श्री शिवराम गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री राजेश रंजन जी, एक्सपो कमेटी के अध्यक्ष श्री बिरजू कु० जी, उपाध्यक्ष श्री सुनील कु० सिंह जी एवं श्री शिवराम गुप्ता जी JPAC के पूर्व अध्यक्ष श्री सी० के० पंडित, पूर्व महासचिव श्री अभिमन्यु जी तथा अनेक गणमान्य अतिथि एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।
साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों से आए हुए अतिथिगण भी उपस्थित हुए।
इनमें मुख्यत: ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के श्री चितरंजन पात्रा जी
पश्चिम बंगाल फोटोग्राफी वेलफेयर एसोसिशन के प्रेसिडेंट श्री मानस चक्रबर्ती, बिहार फोटोग्राफी एसोसिशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी, पश्चिम बंगाल के लेजेंडरी फ़ोटोग्राफ़र श्री राजू सुलतानिया और अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति आज के उद्घाटन समारोह में हुई। अतिथियों के द्वारा बहुत से महत्वपूर्ण जानकारियों से हम सबों को रुबरु होने का अवसर मिला जिसमे आज की महत्वपूर्ण जानकारी यह थी कि वेडिंग फ़ोटोग्राफ़र को भी भारत सरकार के पदम् श्री सम्मान के पैनल में शामिल किया गया।
6 इमेजिंगएक्सपो के इस मेले में इस बार देश विदेश के कई नामी-गिरामी कम्पनियां जिनमे प्रमुख है सोनी,फ़्यूजीफ़िल्म,
पैनासोनिक,कैनन,कोडक,डिजीटेक,गोडॉक्स,और अनेक एल्बम निर्माता कंपनी वाल एल ई डी कंपनी और कैमरा एसोसिरिज के अनेक कंपनियां तथा कैमरा सर्विस के लिए ओम टेक जैसे सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठान की उपस्थिति मेले में रही।
इस मेले में आये हुए फ़ोटोग्राफ़र बंधुओं के मनोरंजन और स्किल डेवलपमेंट के लिए फैशन शो और फोटोग्राफी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया इसमें झारखण्ड प्रदेश के कई मॉडल्स और फैशन निर्माता जैसे ड्रीम ड्रेसेज कलेक्शन, आशु त्यागी, श्रेया, अंजील अन्सारी,मेकअप आर्टिस्ट आकाश सिंह, कोरियोग्राफर वशीम आलम एवं श्री बसन्त जी ने किया इस शो का नेतृत्व श्री शुभोजित घोषाल के द्वारा किया गया।
फोटोग्राफी तकनीक बताने के लिए फ़्यूजीफ़िल्म के ex मेंटर श्री अनूप गुआ जी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस मेले में एक छत के नीचे फोटोग्राफी व्यवसाय के अनेकानेक उपकरणों का अवलोकन आप कर सकते हैं।
इस तरह के अनेक कार्यक्रम ११ और १२ अप्रैल को भी रखा गया है।
आप तमाम फ़ोटोग्राफ़र बंधुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में 6th इमेजिंग एक्स्पो 2026 में आये और नई तकनीक का लाभ उठाएँ।







