झामुमो नेता हितेश भगत की माता का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

झामुमो नेता हितेश भगत की माता का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

परिवार में शोक की लहर, विधायक ने अंतिम दर्शन कर जताया संवेदना

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर ग्राम निवासी, झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हितेश भगत की माताजी भारती भगत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।

विधायक ने अंतिम दर्शन कर अर्पित की श्रद्धांजलि

पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार उनके निवास स्थान पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

मौके पर विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।