टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सिनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में 16 डिविजन के रेलकर्मी स्टेशन मैनेजर,प्रोस्टेशन मैनेजर,ट्रेन मैनेजर प्रोट्रेन मैनेजर ,सीसीटीसी, पॉइंट मैन को यात्री सुरक्षा संरक्षण हेतु बेसिक लाइफ सपोर्ट और इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो की प्रशिक्षण दिया
सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बताया की विभिन्न स्टेशनों में देखा गया है कि यात्री बैठे-बैठे मूर्छित होना, सीढ़ी चढ़ने,ट्रेन चढ़ने, एलिवेटर प्रयोग के दौरान चोटिल होना की सिथती मे असहाय सहायता के लिए मुखदर्शक बन जाते है । ऐसी स्थिती में प्रथम रिस्पांडर के रूप में आपके द्वारा दी गई प्राथमिक चिकित्सा जीवन रक्षा, सुरक्षा का कार्य महत्वपूर्ण होती है । बेसिक लाइफ सपोर्ट की प्रशिक्षण कौशलता से यात्रियों की सुरक्षा जीवन रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है । इसके लिए संतोष कुमार ने यात्रियों को प्लेटफॉर्म में या ट्रेन यात्रा के दौरान कार्डियक अरेस्ट दिल का दौरा की स्थिति अचेतन स्पंदन क्रिया निष्क्रियता पर तत्काल सीपीआर देने की विधि,जीवन रक्षा कार्य, के साथ वाहय वस्तु श्वसन नली में अटकने पर प्राथमिक चिकित्सा हेमलीच मैनओवर विधि को प्रशिक्षित किया । सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने फायर संयत्र के प्रयोग में सावधानी और उपयोग का प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण के अंत में संस्थान के मुख्य अनुदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में चक्रधरपुर, राँची,आद्रा खरगपुर, नागपुर, संबलपुर विशाखापट्टनम,खुर्दा बिलासपुर, रायपुर एवं अन्य डिविजन के रिफ्रेशर स्टेशन मैनेजर,प्रो स्टेशनमैनेजर, ट्रेन मैनेजर, प्रो ट्रेन मैनेजर,सीसीटीसी कुल एक सौ सैतालीस रेलकर्मी उपस्थित रहे ।
जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने सिविल डिफेंस द्वारा दी जा रही प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए टीम के कार्यो का प्रशंसा किया ।







