पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा मंडल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। शिलान्यास की गई योजनाओं में पुराना सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा मंदिर के पुनर्निर्माण के साथ जयपाल सिंह मुंडा परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन शामिल है। इसके अलावा, जेपी नगर, भुईयांडीह, एग्रिको लाइन नंबर-2 में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। वहीं, भुईयांडीह स्थित माँ कत्यायनी काली मंदिर के मुख्य मार्ग से मंदिर द्वार तक पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन एवं न्यू बाराद्वारी स्थित सुभाष आश्रम परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य की भी शुरुआत की गई। इन योजनाओं पर कुल 28 लाख 86 हजार रुपये व्यय होंगे।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ये सभी योजनाएं जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जमशेदपुर पूर्वी में विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

इस दौरान पूर्वी के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा नेता दुलाल भुइयां, अरुण मिश्रा, रमेश नाग, रवि गोप, श्याम गोप, बिपिन साहू, नंदलाल पातर, हरिशंकर पंडित, विनोद साव समेत भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।