टाटानगर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 75 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 75 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर:टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 8 अप्रैल 2026 की रात को RPF की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। यह अब तक की टाटानगर स्टेशन पर हुई सबसे बड़ी गांजा बरामदगी मानी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के निवासी हैं। उनकी पहचान अजय कुमार, रवि कुमार उर्फ बेंगा, मोहित कुमार सिंह और राजा सोनार उर्फ राज के रूप में हुई है। ये सभी उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्रों से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और यहां से गोरखपुर व बेतिया जाने की योजना बना रहे थे।
RPF की सतर्कता और मुस्तैदी के कारण इस बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सका। टीम ने संदेह के आधार पर जांच के दौरान आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।
तस्करी का अनोखा तरीका आया सामने
जांच में यह भी सामने आया कि तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए बेहद चालाकी भरा तरीका अपनाया था। वे 50 किलो के प्लास्टिक बोरे में बीच में गांजा रखकर उसके चारों तरफ तथा ऊपर-नीचे सोयाबीन बड़ी भर देते थे, ताकि किसी को शक न हो सके।
नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई टाटानगर RPF पोस्ट के कमांडर राकेश मोहन के नेतृत्व में की गई। टीम के अधिकारियों और जवानों की तत्परता के चलते इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की तस्करी को समय रहते रोक लिया गया।
फिलहाल, सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।