घाघीडीह केंद्रीय कारा के बंदियों के बीच कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

घाघीडीह केंद्रीय कारा के बंदियों के बीच कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
जमशेदपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर केंद्रीय कारा घाघीडीह में बंद कैदियों के बीच कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, चीफ एलएडीसी विदेश सिंहा, सहायक एलएडीसी राजेश श्रीवास्तव तथा जेलर बबलू गोप मौजूद रहे. केंद्रीय कारा घाघीडीह के बंदियों को उनके अधिकार के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई. सभी को बताया गया कि कानूनी सहायता के लिए बंदी आवेदन पत्र के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राधिकार को भेजा जा सकता है. खासकर वैसे बंदियों को जिनके परिजन अथवा कोई आश्रित मौजूद नहीं है. वहीं उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में भी जानकारी ली गई. प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि नालसा गाइड-लाइन के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें वंदियों से उनके मुकदमों की जानकारी ली गई. साथ ही उन्हें कानूनी सहायता के लिए प्रेरित किया गया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।