चाईबासा में युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

चाईबासा में युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

चाईबासा: शहर में अपराध की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आनंदमार्ग स्कूल, बागुन सुमबुरुई रोड के पास ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवती रोज़ की तरह ट्यूशन से वापस आ रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए हमलावर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस कर रही जांच, इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।