हल्दीपोखर में मां मंगला पूजा, विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सुख-समृद्धि की कामना

हल्दीपोखर में मां मंगला पूजा, विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सुख-समृद्धि की कामना

नवद्वीपनगर में आयोजित पूजा में शामिल हुए तरुण सरदार

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर नवद्वीपनगर में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित मां मंगला पूजा में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके अनुज तरुण सरदार, पोटका प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल एवं दीपांकर सीट प्रतिनिधिमंडल के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

भक्ति और आस्था का दिखा माहौल

पूजा कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां मंगला के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

प्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश

मौके पर उपस्थित प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहता है।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, पंचायत अध्यक्ष देव पालित, शुभम बोस, संस्कार नाग, शुरू सरदार, भृगु कालिंदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।