सहायक आयुक्त उत्पाद ,पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर के निदेशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान के क्रम में दिनांक 06/04/2026 को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, डिमना रोड,उलीडीह में एक ऑटो निबंधन संख्या JH 05 BP 9923 से तलाशी के क्रम में अवैध विदेशी शराब की 264 प्लास्टिक बोतल बरामद हुआ । ऑटो चालक अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है एवं
संलिप्त कुख्यात कारोबारी नीरज गुप्ता एवं उसके अन्य सहयोगियों पर भी सुसंगत धारा में अभियोग दर्ज किया गया । छापामारी अभियान जारी रहेगा।







