चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी

रांची : चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के सफाया करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षाबलों के जवान सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। इसे दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाये जाने की मकसद से रखा आईईडी ब्लास्ट कर गया। नक्सलियों की इस साजिश के कारण सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। नक्सलियों ने रास्ते में कई आईईडी लगा रखे है, जिससे बचना सुरक्षाबलों के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।