राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत राॅंची जिले में लाभुकों के मध्य मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।
योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।







