भाजपा प्रदेश द्वारा निर्देशित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” के अंतर्गत संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा टेल्को मंडल द्वारा दिनांक 05 अप्रैल 2026, संध्या 04:00 बजे टेल्को गुरुद्वारा, जमशेदपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

भाजपा प्रदेश द्वारा निर्देशित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” के अंतर्गत संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा टेल्को मंडल द्वारा दिनांक 05 अप्रैल 2026, संध्या 04:00 बजे टेल्को गुरुद्वारा, जमशेदपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर की लोकप्रिय विधायक पूर्णिमा दास साहू, गुंजन यादव एवं मिथलेश सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर संगठन की रीढ़ होते हैं, जो कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार एवं कार्यशैली में दक्ष बनाते हैं।

अपने अत्यंत प्रेरणादायक एवं विस्तृत उद्बोधन में पूर्णिमा दास साहू ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को संगठन की आत्मा बताते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि “एकात्म मानववाद हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है, वहीं अंत्योदय का सिद्धांत हमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का मार्ग दिखाता है।”

पूर्णिमा दास साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन की पहचान होता है। उसकी सोच, व्यवहार और कार्यशैली ही जनता के बीच पार्टी की छवि बनाती है। इसलिए कार्यकर्ता को सदैव अनुशासित, समर्पित एवं सक्रिय रहना चाहिए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर निहित होती है। यदि बूथ मजबूत है, तो संगठन अजेय है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहते हुए घर-घर संपर्क स्थापित करें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में राजनीति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया एवं आधुनिक संचार माध्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से सक्षम बनते हुए इन माध्यमों का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए, ताकि संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

विशेष रूप से युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन का भविष्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा, रचनात्मकता और नवाचार का उपयोग समाज सेवा एवं संगठन विस्तार में करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने अपने उद्बोधन के अंत में कहा कि “अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम ही एक सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है। विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन के सिद्धांतों से विचलित न होना ही हमारी वास्तविक परीक्षा है।”

अन्य वक्ताओं गुंजन यादव एवं मिथलेश सिंह यादव ने भी संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने एवं जनसंपर्क को और सशक्त करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं आगामी रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।

मंच का सफल संचालन डॉ. दिलीप कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सतीश सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

*विशिष्ट रूप से उपस्थित:*
कल्याणी शरण, पप्पू सिंह, अमित सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, माला सिन्हा, भारती रानी, सतीश सिंह, अजित शाही, युधिष्ठिर पंचाभया, धर्मेंद्र गिरी, अरविंद श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र मिश्रा, महेंद्र प्रसाद, दलीप पांडे, शिवम् राय, शुभम मिश्रा, कृष्ण यादव, सूरज नेपाली, सुधा यादव, सुजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।