दिनांक-01.04.2026 की रात्री 22:15 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना के ओल्ड पुरूलिया रोड में गंगौर स्वीटस् के सामने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया

दिनांक-01.04.2026 की रात्री 22:15 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना के ओल्ड पुरूलिया रोड में गंगौर स्वीटस् के सामने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया और वहाँ उपस्थित लोगों के द्वारा विरोध करने पर भय/दहशत कायम करने हेतु हथियार (देशी कट्टा) लहराते हुए अपने दोस्त सलमान के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग गया। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। आजादनगर थाना कांड संख्या- 30/026 दिनांक- 01.04.2026 धारा- 126 (2)/115(2)/352/351(2)/3(5)BNS & 27 Arms Act दर्ज कर लागातार छापामारी किया गया। इसी क्रम में दिनांक-02.04.2026 को समय करीब 19:00 बजे रात्रि को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना कांड संख्या- 30/026 का अभियुक्त ।. शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपने दोस्त 2. सलमान के साथ कही बाहर भागने के फिराक में है । गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ओल्ड पुरूलिया रोड न0-15 (कपाली लिंक रोड) नाला के पास अभियुक्त 1. शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान 2. मो0 सलमान को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आयान के पास से एक देशी कट्टा एवं सलमान के पास से एक जिंदा गोली बरामद किया गया तथा आजादनगर थाना कांड संख्या-31/26 दिनांक-02.04.2026 धारा-25(1-B)a/26 Arm’s act. दर्ज कर उक्त दोनों अपराधकर्मी को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1. शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान उम्र 23 वर्ष पे)- शेख सफदल इमाम पत्ता- नदीम खान हाउस, बंधुगोड़ा कपाली ओ०पी० (चाडिल धाना) वार्ड नं0-14, जिला- सरायकेला खरसावां एवं
2. मो0 सलमान उम्र-21 वर्ष पे0- स्व० मो० ईस्माईल माता- स्व० बेबी परवीन पता-फुटबॉल मैदान, टावर, टाबर लाईन के पास, गौस नगर, कपाली ओ०पी० (चाण्डिल थाना) जिला- सरायकेला, मोती महल के पास क्रॉस रोड नंबर 13 आजाद बस्ती, थाना- मानगो, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्राथमिकी अभियुक्त शेख सारिक इमान उर्फ आयान का अपराधिक इतिहासः-
1. आजादनगर थाना कांड संख्या-02/26 दिनांक-01.01.2026 धारा-126(2)/115(2)/333/303(2)/118(2)/109/352/351(2)/
3(5) BNS.
2. आजादनगर थाना कांड संख्या-30/26 दिनांक-01.04.2026 धारा-126(2)/115(2)/352/351(2)/3(5) BNS & 27 Arms Act.
3. आजादनगर थाना कांड संख्या-31/26 दिनांक 02.04.2026 धारा-25(1-B)a/26 Arms Act.
जात सामानों का विवरणः-
1 देशी कट्टा एवं 1 जिंदा गोली 8 एमएम बरामद किया गया।
छापामारी दल में शामिल:-
1. श्री बच्चनदेव कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा।
2. चन्दन कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, आजादनगर थाना।
3. पु०अ०नि० पवन कुमार।
4.पु०अ०नि० मनीष कुमार।
5. पु०अ०नि० श्रीकान्त कुमार।
6. आ0/20 राम किशोर ।
7. आ0/393 रमण कुमार सिंह।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई