बर्मामाइंस की बस्तियों में पेयजल पाइपलाइन बिछी, घर-घर कनेक्शन का रास्ता साफ

बर्मामाइंस की बस्तियों में पेयजल पाइपलाइन बिछी, घर-घर कनेक्शन का रास्ता साफ

जमशेदपुर, बर्मामाइंस।
बर्मामाइंस स्थित विनोबा आश्रम समेत आसपास की बस्तियों में पेयजल सुविधा को लेकर बड़ी पहल हुई है। आज विनोबा आश्रम क्षेत्र में घर-घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया।

विदित हो कि विनोबा भावे आश्रम, सिद्धू-कानू बस्ती, कोयला टाल बस्ती, दास बस्ती एवं गांधी बस्ती के निवासियों ने वर्ष 2024 में तत्कालीन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय से घर-घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक श्री सरयू राय ने जुस्को के अधिकारियों को पत्र लिखकर शीघ्र पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। उनके सतत प्रयासों के फलस्वरूप अब इन सभी पांच बस्तियों में पेयजल पाइपलाइन बिछा दी गई है, जिससे घर-घर पानी पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बस्तीवासियों ने विधायक श्री सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया। पाइपलाइन बिछने के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

कार्य का निरीक्षण करने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह बस्ती पहुंचे। उनके साथ मंडल महामंत्री दीपू तिवारी, गंगाधर पांडे, रासो जी, दीनू, समाजसेवी नरेंद्र कुमार सिंह, फिरोज जी, अर्जुन मुखी, मुखिया राम कर्मकार, आशीष कुमार, गुरुदेव टांडी, दीपक मुखी, आदित्य मुखी, सूरज पात्रो, हिमांशु मुखिया एवं सरोज मुखी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई