दिनांक 01.04.2026 को शाम 20:00 बजे से 21:00 बजे के बीच गोलमुरी थानान्तर्गत प्लान बी० के तहत टिनप्लेट गोलचक्कर के पास एण्टी काईम चेकिंग किया जा रहा था।

गोलुमरी थाना काण्ड संख्या-40/2026, दिनांक 01.04.2026, धारा-303(2)/317(2) BNS)
दिनांक 01.04.2026 को शाम 20:00 बजे से 21:00 बजे के बीच गोलमुरी थानान्तर्गत प्लान बी० के तहत टिनप्लेट गोलचक्कर के पास एण्टी काईम चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के क्रम में एक बाईक सवार व्यक्ति पुलिस बल को वाहन चेकिंग करता देख अपनी मोटर साईकिल को पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे उपस्थित पुलिस दल के द्वारा पकड़ लिया गया। वाहन के निरीक्षण के कम में वाहन में कोई नम्बर प्लेट लगा नही पाया गया। संदेह के आधार पर बाईक सवार से मोटर साईकिल से संबंधित कागजात की मांग करते हुए पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मोटर साईकिल चोरी की होने की बात बताई गई। पकड़ाये बाईक सवार से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सोनू कालिन्दी, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व० सुखदेव कालिन्दी, पता-बाबुडीह, लालमट्टा, थाना-सिदगोड़ा, जिला-पर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर बताया। पूछताछ में उसके द्वारा बाईक उसने दिनांक 28.03.2026 की रात्रि साकची थानान्तर्गत टैंक रोड़ से लॉक तोड़कर बोरी किये जाने की बात बताई गई। तत्पचश्चात् चेकिंग दल के पु०अ०नि० विकाश कुमार के द्वारा उक्त मोटर साईकिल को विधिवत् जप्त कर एवं पकड़ाये व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। तत्पश्चात् उनके द्वारा दिये गये टंकित आवेदन के आधार पर यह काण्ड दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता :-
(01) सोनू कालिन्दी, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व० सुखदेव कालिन्दी, पता-बाबुडीह, लालमट्टा, थाना-सिदगोडा, जिला-पर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
काण्ड में बरामद मोटर साईकिल :-
(01) हीरो स्प्लेण्डर मोटर साईकिल-01 (बिना नम्बर प्लेट)
छापामारी में शामिल सदस्यों का नाम :-
(01) पु०अ०नि० विकाश कुमार, गोलमुरी थाना।
(02) पु०अ०नि० सुभाष रजक, गोलमुरी थाना।
(03) पु०अ०नि० अजीत प्रकाश, गोलमुरी थाना।
(04) पी०सी०आर०-14 के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी।
(05) गोलमुरी थाना सशस्त्र बल।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई