डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल, जमशेदपुर में 11वीं के छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन।

डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल, जमशेदपुर में 11वीं के छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन।
*
दिनांक: 31 मार्च 2026

डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल,जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र (2026 -27) की कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम 31 मार्च 2026 को विद्यालय के कलाकृति सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत भामरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी दो वर्षों में प्रदान की जाने वाली शिक्षा, सीबीएसई की दिशा-निर्देशों तथा विद्यालय की विभिन्न अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं से अवगत कराना था।

समारोह में अध्यक्षगण श्री बी. चंद्रशेखर एवं श्रीमती ललिता चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल शैक्षणिक जीवन की कामना की। उन्होंने विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों की प्रेरणादायक सफलता की गाथाएँ साझा कीं, जो आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर डी.बी.एम.एस. संस्था के चेयरपर्सन श्री बी. चंद्रशेखर, प्रशासनिक अध्यक्षा श्रीमती ललिता चंद्रशेखर, सचिव श्रीमती अनीता रामकृष्णा, कोषाध्यक्षा श्रीमती भुवना कृष्णन, संयुक्त सचिव श्रीमती उषा मालिनी, संयुक्त कोषाध्यक्षा श्रीमती अरुणा रवि, प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य, प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत भामरा, उप-प्रधानाचार्य श्रीमती सुपर्णा राय एवं श्रीमती एस. शीरीन, कोऑर्डिनेटर, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन, विद्यालय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई