नारी शक्ति सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में पत्रकार भैरव महाराज के इलाजरत धर्मपत्नी गायत्री देवी को देखने पहुंची, साथ ही हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट विवेक दीवान से मिलकर चिकित्सा से संबंधित जानकारी ली एवं राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्त दान “महादान” करने वाले लोगों 24-घंटा रक्तदाताओं के लिए खोले जाने का एक लिखित सुझाव दिया।
पद्मश्री छूटनी महतो जी के साथ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में मेडिकल सुप्रिटेंडेंट विवेक दीवान से वार्ता के दौरान उनके साथ समाजसेवी एवं उद्यमी वर्ग से दिनेश जैन, इंद्रजीत सेहरावत, संतोष कुमार सरस, मुरली प्रसाद के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।







