चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, एमएस धोनी पहले दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर; जानिए क्या है वजह

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, एमएस धोनी पहले दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर; जानिए क्या है वजह

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज़ के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों को एक निराशाजनक खबर का सामना करना पड़ा है। महेंद्र सिंह धोनी, जो चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

शनिवार, 28 मार्च की सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि धोनी ‘काफ स्ट्रेन’ (पिंडली में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया में हैं। टीम प्रबंधन के अनुसार, इस चोट के चलते धोनी लगभग दो सप्ताह तक मैदान से दूर रह सकते हैं।

सीएसके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान में कहा गया कि धोनी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर काम कर रही है। हालांकि, शुरुआती दो हफ्तों के दौरान टीम को उनके बिना ही मैच खेलने पड़ेंगे।

धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। उनका अनुभव और मैच फिनिश करने की क्षमता टीम के लिए हमेशा निर्णायक रही है। ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में सीएसके को संतुलन बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। फैंस के लिए भी यह खबर किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि धोनी की मौजूदगी ही आईपीएल के रोमांच को कई गुना बढ़ा देती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई