पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह आगरा में सम्मानित होने के लिये जम्मूतवी से प्रस्थान
अच्छे कर्म करने पर लाखों लोगों की नजर देखती रहती है। और समय समय पर सेवा को सम्मान देने के लिए सैनिक एवं सिविल समाज समय समय पर आगे आते रहता है। इसी क्रम में पूर्व सैनिक की राष्ट्रीय संस्था वॉइस ऑफ एक्स सर्विसमैन ने अपने स्थापना दिवस में युद्धवीर वीर नारियों के साथ साथ समाज मे अच्छा कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित करने के लिये चयन किया है। झारखंड राज्य से दो लोगों को सम्मान के लिये चुना गया। जिसमें जमशेदपुर से पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं भारत भारती संस्था के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह एवं राँची से सार्जेंट अनिरूद्ध सिंह को बुलाया गया था। अनिरुद्ध सिंह अस्वस्थ होने की वजह से प्रोग्राम में शामिल नही हो पाएंगे। मगर सुशील कुमार सिंह आज जम्मूतवी एक्सप्रेस से आगरा के लिये रवाना हुआ। उनको स्टेशन पर विदाई देने जिला सचिव दिनेश कुमार सिंह सुरेंद्र प्रसाद मौर्या प्रमोद कुमार दास भोला प्रसाद सिंह रजत डे एवं मिथिलेश सिंह तीनों सेना के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे। यह सम्मान समारोह आगरा (उत्तर प्रदेश) स्थित क्लब हाऊस में आगामी 29 मार्च 2026 सुबह 11 से प्रारम्भ होगा। सुशील कुमार सिंह अपने सहयोगी सभी सैनिक एवं सिविलियन साथियों का हृदय से आभार ब्यक्त करते हुवे कहा कि बिना टीम के सदस्यों के सहयोग का कोई भी जन सेवा का कार्य नही हो सकता। हम केवल आगे आकर नेतृत्व प्रदान करने का काम करते हैं। मगर मेरे संगठन के समर्पित सभी साथी तन मन और धन से मेरे साथ 7×24 खड़े रहते हैं। सम्मान के लिये चयनित करने के लिये आयोजन समिति एवं राष्ट्रीय संयोज बीर बहादुर सिंह का कोटि कोटि धन्यवाद ।







