उदयमान सूर्य को अर्घ के साथ चैती छठ संपन्न, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब

उदयमान सूर्य को अर्घ के साथ चैती छठ संपन्न, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब

पोटका : सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ चार दिनों तक कठिन व्रत और विधि-विधान के साथ मनाने के बाद उदयमान सूर्य को अर्घ अर्पित कर संपन्न हो गया। इस दौरान हाता, हल्दीपोखर सहित विभिन्न क्षेत्रों में छठव्रतियों ने कठोर नियमों का पालन करते हुए भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा-अर्चना की।
छठव्रतियों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मनोवांछित फल की कामना करते हुए व्रत रखा। अंतिम दिन प्रातःकाल बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर एकत्रित हुए और उगते सूर्य को अर्घ देकर व्रत का पारण किया।
पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं का मानना है कि छठी मैया सच्चे मन से की गई पूजा को स्वीकार कर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इसी अटूट विश्वास के साथ हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इस कठिन व्रत को श्रद्धा पूर्वक करते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई