रामनवमी व अन्य पर्वों के बीच शौर्य यात्रा समिति का सराहनीय पहल, हल्दीपोखर में रक्तदान शिविर आयोजित

रामनवमी व अन्य पर्वों के बीच शौर्य यात्रा समिति का सराहनीय पहल, हल्दीपोखर में रक्तदान शिविर आयोजित

पोटका: एक ओर जहां रामनवमी, मां दुर्गा एवं छठ पूजा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर शौर्य यात्रा समिति द्वारा समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
हल्दीपोखर पंचायत भवन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में शौर्य यात्रा समिति की पोटका एवं राजनगर प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, समाजसेवी राजकुमार साहू एवं प्रणय खांडायत ने कहा कि पूजा-पर्व के साथ-साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, यह जीवनदान के समान है।” सभी ने लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में रक्त संग्रहण कार्य में बीवीडीए एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई