राँची। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंडरा थाना क्षेत्र से लाल वेदांत नाथ शाहदेव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जो स्पीड पोस्ट के जरिए नशीले पदार्थों की खेप मंगाकर शहर के विभिन्न जगहों पर ऊंचे दामों पर बेचता था। पकड़े गए युवक की पहचान लाल वेदांत नाथ शाहदेव (25 वर्ष), निवासी इंद्रपुरी रोड नंबर-1, सुखदेवनगर के रूप में हुई है।

लिफाफे के अंदर पारदर्शी प्लास्टिक में लपेटा हुआ 10.92 ग्राम चरस पाया गया। इसके अलावा, उसके पास से एक “Cali Honey” लिखा हुआ इन्हेलर भी मिला है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, एक ओप्पो और एक आईफोन 15 प्रो मैक्स, भी जब्त किए हैं।

आरोपी गलत नाम और पते का इस्तेमाल कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से नशीले पदार्थ मंगवाता था। खेप प्राप्त होने के बाद वह इसे राँची के अलग-अलग इलाकों में नशा करने वालों को मोटी कीमत पर बेच देता था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई