जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्णव मिश्रा ने प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के 35 से अधिक नागरिकों से मंगलवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर लोगों समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्णव मिश्रा ने प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के 35 से अधिक नागरिकों से मंगलवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर लोगों समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधित इलाज, जमीन विवाद, स्कूल में बच्चों का नामांकन, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमीन पर अवैध कब्जा, पारिवारिक समस्या, आर्म्स लाइसेंस की समस्या, जमीनी विवाद, ट्रांसजेंडरों के अधिकार से संबंधित समस्या, पीएम आवास समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओ को मांगपत्र के माध्यम से रखा गया।

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समाधान हेतु अग्रसारित किया साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। हालांकि कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। शेष आवेदनों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस पर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें। विभागीय समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही, ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।