राँची। सोमवार को अचानक बदले मौसम के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
कडरू मेन रोड स्थित स्काईलाइन बिल्डिंग में मौजूद एक रेस्त्रां का ओपन रूफटॉप में लगा शेड तेज हवा के कारण नीचे गिर गया।
राहत की बात यह रही कि जिस समय शेड जमीन पर गिरा, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शेड गिरने से नीचे खड़ी चार कारें और छह दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा और वज्रपात के दौरान यह घटना हुई।
जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय लोग वाहनों के पास होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, सोमवार को राँची में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद कई इलाकों में तेज हवा, गरज और बिजली के साथ मौसम बिगड़ गया।
मौसम में आए इसी बदलाव के कारण कई जगहों पर तेज झोंके चले, जिससे कमजोर ढांचे और अस्थायी संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही।





