ईचागढ़ पुल के निचे मिली एक अज्ञात युवक का लाश , पहचान में जुटी पुलिस

ईचागढ़ पुल के निचे मिली एक अज्ञात युवक का लाश , पहचान में जुटी पुलिस

लोकेशन/ ईचागढ़

एंकर : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ईचागढ़ पातकुम पुल के नीचे पानी में तैरता हुआ एक अज्ञात युवक का लाश बरामद किया गया। लाश की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से लाश को नदी से बाहर किया। काला सर्ट पहने युवक का उम्र 30-35 करीब बताया जा रहा है। लाश की पहचान नहीं हो पाया है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि कहीं बाहर से लाकर लाश छुपाने के नियत से पुल के नीचे नदी में फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि पहचान कराने का कोशिश किया जा रहा है एवं मामले की हर पहलू पर जांच किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो पाया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई