झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, विश्व शांति के लिए मांगी गई दुआ

झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, विश्व शांति के लिए मांगी गई दुआ
जमशेदपुर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल और शेख बदरुद्दीन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
इफ्तार कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरी, देवजीत मुखर्जी, लालटू महतो, मनोहर हुसैन, फैयाज खान, अजय रजक, उमानाथ झा, अभय पांडेय, प्रीतम हेंब्रम, माझी बाबा बिन्दे सोरेन, विजय महतो, अरुण प्रसाद, गोपाल महतो, संजय लकड़ा, गुरमीत सिंह गिल, उज्ज्वल दास, पिंटू लाल, बबलू अख्तर, मोहम्मद अजहर उद्दीन, तनवीर अहमद, सद्दाम हुसैन, सामू मालिक, मोहम्मद जमील, कन्हैया रजक, उमर खान, विशु कुमार, मोहम्मद सलाम, सपन राय, प्रभात सिंह, प्रहलाद लोहरा, विष्णु प्रधान, अंकित सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
इस मौके पर शेख बदरुद्दीन ने कहा कि इफ्तार का यह आयोजन देश की साझा संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है, जहां सभी धर्म और जाति के लोग एक साथ बैठकर अल्लाह से राज्य और देश की खुशहाली की दुआ करते हैं। वहीं प्रमोद लाल ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व में फैली अशांति को देखते हुए मानवता के कल्याण और विश्व में अमन-चैन कायम रहने के लिए भी विशेष दुआ मांगी गई।
इफ्तार के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की और सभी ने मिलकर आपसी सद्भाव और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई