बालाजी मंदिर सिद्धघोड़ा में ब्रह्माउत्सव का समापन

जमशेदपुर : करवरिया धाम बालाजी मंदिर सिद्धगोरा में ब्रह्मोत्सव का तीसरा अंतिम दिन सुबह 7:00 बजे भगवान बालाजी का सुप्रभात नित्य पूजा के साथ भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का आराधना प्रारंभ की इस दौरान सुबह 10:00 बजे पटमटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, ए डी एल सोसाइटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव, आंध्र भक्त श्री राम मंदिराम बिष्टपुर के अध्यक्ष बी डी गोपाल, उपाध्यक्ष सी एच रमना, ये सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया इसके बाद विशाखापट्टनम से आए पोरुहितो ने श्रीदेवी भू देवी संग भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का कल्याणम दक्षिण भारतीय विधि विधान और वैदिक मंत्रोचार के बीच संपन्न कराया गया कल्याणम में लगभग 200 जोड़ों ने भाग लेकर भगवान बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया, फिर शाम 4:00 से भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को चंद्रप्रभा वहान पर विराजमान कर नगर भ्रमण पर निकले इस दौरान पूरा मार्ग श्रद्धालुओ द्वारा की जा रही भव्य आतिशबाजी कोलट्टम नित्य और पारंपरिक वाद्य यंत्र की ध्वनि से गुजता रहा, जगह-जगह के भक्तो द्वारा आरती उतारी गई और भक्तों ने दर्शन कर मन्नतें मांगी, नगर भ्रमण के बाद भगवान को पुन बालाजी मंदिर परिसर में लाया गया जहां वैदिक रीति से उन्हें उनके मूल स्थान पर स्थापित किया गया और अंत में प्रसाद वितरण किया गया, इस आयोजन को सफल बनाने में कमला शर्मा, आर यस यन राजू, आर प्रभाकर राव, मुकुंद राव, रवि किरण, रवि रामचंद्रन, नरसिंह राव, प्रसाद राव, डी रामू, यशोदा सोनी, प्रमिला, रानी, भानु, पदमा, संतोष राव,उमा, और सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका थी,

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई