बच्चा को कार ने कुचला
जमशेदपुर के बर्मा में थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप 3 वर्ष के बालक को कार ने कुचल दिया है. वही घायल क़ो आनन फानन में इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि तीन वर्षीय बालक अपने दादी के साथ अपने भाई को लाने स्कूल गया था स्कूल के बाहर पेड़ के समीप बैठा था और अचानक बालक उठकर खेलने लगा तभी तेज गति से आ रही है कार ने उसे टक्कर मार दी.वैसे सब कुछ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है वही घायल के परिजन स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है कह रहा है कि अगर स्कूल के अंदर बैठने दिया जाता तो घटना नहीं घटती. फिलहाल घायल का इलाज टीएमएच में चल रहा है.





