सरकार रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखे : अब्दुल आकिब

जमशेदपुर : जुगसलाई वार्ड नंबर 1 के परिषद शेक अब्दुल आकिब ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से एलपीजी एवं पेट्रोल तथा डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने का आग्रह किया है। परिषद अब्दुल आकिब के अनुसार अफवाहों पर जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। अफवाह के करण अफरा तफरी का माहौल है और लोगों में घबराहट है। उन्होंने कहा कमर्शियल सिलेंडर की लगातार आपूर्ति बाधित होने से छोटे-मोटे चाय एवं नाश्ता विक्रेता तथा होटल मालिकों का धंधा चौपट हो रहा है, जिसे बचाने की जरूरत है।परिषद अब्दुल आकिब ने कहा
देश विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहा है और ऐसे में लोगों को धैर्य, संयम बनाए की जरूरत है। तथा आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी को आपस में समन्वय बनाकर कालाबाजारी की संभावना पर पूरी तरह से विराम लगा देना चाहिए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई