चतरा जिला के जोरी थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में हुई सड़क हादसा में चालक आदित्य कुमार राणा का मौत हो गई थी।

चतरा जिला के जोरी थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में हुई सड़क हादसा में चालक आदित्य कुमार राणा का मौत हो गई थी।जिसके परिजन एवं ग्रामीणों ने थाना में वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एवं मुवावजा की मांग को लेकर रांची चतरा मुख्य मार्ग बालूमाथ शहीद चौक को जाम कर दिया। जिससे भारी वाहन एवं पैसेंजर गाड़ी की लंबी जाम लग गई।मृतक के परिजन ने चतरा पुलिस पर एफआईआर नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया है।वहीं बालूमाथ पुलिस द्वारा एफआईआर लेने के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।बता दें कि मृतक आदित्य राणा बालूमाथ सीरम का रहने वाला था जिनके दो बच्चे हैं।इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई