ट्रैक्टर के चपेट में आने से बिशुनपुर ग्राम निवासी उर्मिला देवी पति संजय राम का दर्दनाक मौत हो गई ।

ट्रैक्टर के चपेट में आने से बिशुनपुर ग्राम निवासी उर्मिला देवी पति संजय राम का दर्दनाक मौत हो गई ।जिसके विरोध में सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीण बालूमाथ थाना पहुंचे और ट्रैक्टर व गाड़ी मालिक पर एफआईआर दर्ज कराया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला बाइक से अपनी बेटी को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय छोड़ने जा रही थी।तभी बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग के पिंडारकोम ग्राम के पास पीछे से आ रही ट्रेक्टर ने धक्का मार भाग गया। महिला घटना स्थल पर कुछ देर पड़ी रही वहीं कुछ समय बाद बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बतादें कि महिला के दो लड़की और एक लड़का है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई