हिंदू नववर्ष यात्रा के निमित्त नगर सज्जा जारी है और डिमना से सुभाष मैदान की यात्रा 18 मार्च को संध्या 3 बजे निकलेगी

हिंदू नववर्ष यात्रा के निमित्त नगर सज्जा जारी है और डिमना से सुभाष मैदान की यात्रा 18 मार्च को संध्या 3 बजे निकलेगी

जमशेदपुर। हिंदू नववर्ष यात्रा के पावन अवसर पर शहर में नगर सज्जा का कार्य प्रारंभ है। हिंदू नववर्ष यात्रा के युवा सदस्यों द्वारा एमजीएम मैदान से डिमना चौक होते हुए डिमना रोड मे सुमन होटल तक पूरे मार्ग में भगवा ध्वज से जमशेदपुर नगर को सजाया जा रहा है,साथ ही नगर सज्जा का कार्य नववर्ष यात्रा के द्वारा लगातार जारी है।

कल यह सजावट सुमन होटल से हीरा होटल होते हुए *मानगो चौक* से लेकर *मानगो पुल* तक पूरे मार्ग में भगवा लड़ी एवं भगवा ध्वज के साथ नगर सज्जा की जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय होता दिखाई दे रहा है।

हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार जी ने बताया कि 11 मार्च को ध्वज पूजन कार्यक्रम के उपरांत नगर सज्जा का कार्य प्रारंभ किया गया है, ताकि हिंदू नववर्ष यात्रा की पूर्व संध्या को भव्य एवं आकर्षक रूप मे शहर दिखाई दे। शहर के विभिन्न मार्गों पर भगवा ध्वज एवं सजावट के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बनाया जा रहा है।

नगर सज्जा मे आज दीपक भदानी, राजू पांडे,चंदन काशी, चंदन सिंह राजपूत, रवि, गणेश, समीर गोराइ, राहुल, पीयूष देव, उत्तम, रोनी, अभिजीत एवं इंद्रनील सहित अन्य गणमान्य व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नगर सज्जा के कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई