रांची में घरेलू गैस की कमी नहीं, घबराकर बुकिंग न करें: डीसी

रांची में घरेलू गैस की कमी नहीं, घबराकर बुकिंग न करें: डीसी

रांची: जिले में घरेलू रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को घबराकर बार-बार बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी Manjunath Bhajantri ने बुधवार को गैस कंपनियों और एजेंसियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि उपभोक्ताओं द्वारा अचानक बड़ी संख्या में गैस बुकिंग किए जाने से कंपनी के सॉफ्टवेयर पर दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण बुकिंग में देरी हो रही है। फिलहाल सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम चल रहा है और जल्द ही बुकिंग प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी। कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक होकर बार-बार बुकिंग न करें और गैस एजेंसियों के कार्यालयों में भीड़ लगाने से बचें।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार एक बार गैस सिलेंडर बुक होने के बाद दूसरी बुकिंग 25 दिनों के बाद ही संभव है। हालांकि आपात स्थिति में राहत के तौर पर 2 लीटर और 5 लीटर के छोटे सिलेंडर बाजार में उपलब्ध हैं। बीपीसीएल और एचपीसीएल के 5 लीटर वाले सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिन्हें उपभोक्ता आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं।

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि गैस बुकिंग के लिए आईवीआर, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप और वेब आधारित प्लेटफॉर्म का उपयोग करें, ताकि एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ न हो और प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे।
उपायुक्त Manjunath Bhajantri ने कहा कि घरेलू गैस आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में आती है, इसलिए हर उपभोक्ता तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है।

किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों, छात्रावासों, मिड-डे मील योजना, जेल और केंद्रीय सशस्त्र बलों में गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर एक मॉनिटरिंग कमेटी भी गठित की जाएगी।

इसके अलावा गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर ‘अबुआ साथी’ (9430328080) पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन व गैस कंपनियों के निर्देशों का पालन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई