अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचने वाला आज खुद आर्थिक संकट से गुजर रहा : अनवर अली

अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचने वाला आज खुद आर्थिक संकट से गुजर रहा : अनवर अली

पोटका : हल्दीपोखर के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार मैना सरदार का आकस्मिक निधन 28 फरवरी को हो गया था। उनके निधन के बाद पीड़ित परिवार को सहयोग देने के उद्देश्य से पोटका डीलर संघ द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
पोटका डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली की अगुवाई में राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, चिंटू गुप्ता, शुरू सरदार सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में संघ की ओर से मृतक के परिजनों को सहयोग राशि सौंपी गई।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि आज पीडीएस डीलर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचाने वाला डीलर खुद भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि डीलरों को 6 से 8 महीने में एक बार केवल एक-दो माह का ही कमीशन भेजा जाता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि डीलरों की समस्याओं को लेकर संघ लगातार सरकार को अवगत कराता रहा है और मांग की है कि हर महीने डीलरों का कमीशन उनके खाते में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आज आम लोगों तक सुविधा पहुंचाने वाला डीलर ही असुविधा में है।
अनवर अली ने यह भी कहा कि संघ की ओर से जहां तक संभव हो, मृतक डीलरों के परिवारों तक सहयोग राशि पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत मिल सके और सभी मिलकर दिवंगत डीलर को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई