सैरात बाजार की दुकानों का किराया बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों की बैठक, JNAC के फैसले का किया विरोध

Report Prem Srivastava

जमशेदपुर : जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की ओर से रविवार को सैरात बाजार में दुकानों के किराया बढ़ोतरी के विरोध में एक चिंतन बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहर के सभी 10 सैरात बाजारों के प्रतिनिधि शामिल हुए और एक स्वर में किराया वृद्धि का विरोध किया.

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने की, जबकि संचालन महासचिव नसीम अंसारी ने किया. इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस (JNAC) द्वारा दुकानों के किराये में की गई बढ़ोतरी बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए लागू की गई है, जो पूरी तरह अनुचित है.

अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि JNAC द्वारा बढ़ाया गया किराया व्यापारियों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले की तरह इस बार भी बिना व्यापारियों से राय लिए एकतरफा फैसला लिया गया है, जिसका जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन पुरजोर विरोध करता है.

उन्होंने आगे बताया कि 12 मार्च को एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल JNAC के विशेष पदाधिकारी से मुलाकात करेगा और व्यापारियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए किराया वृद्धि के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगा.

बैठक में मुख्य रूप से बृजेश गोयल, दुर्गादास साहू, सोमनाथ तिवारी, सुरेश कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद, मुन्ना अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, धर्मेश कुमार, संजय सिंह, सुभाष चंद, शमीम रहमानी, रणजीत सिंह, राजेश गुप्ता, कार्तिक राय, राहुल बर्मन, नवीन कुमार और मुस्तफा रजा समेत कई व्यापारी उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई